Saturday, January 29, 2022

Branch Loan App क्या है ? | Branch Loan App से लोन कैसे ले? |Branch Loan App Review in Hindi?

ब्रांच लोन एप्प एक इंटरनेशनल लोन बेस्ड कंपनी है जिसका हेड ऑफिस नाइजीरिया में है। यह कंपनी अभी नाइजीरिया, केन्या , तंजानिया मैक्सिको और भारत में अपनी सेवाएं दे रही है। यह कम्पनी डाटा साइंस की मदद से फाइनेंस सर्विसेज अपने ग्राहकों तक पहुंचाती है।

ब्रांच लोन एप्प एक शार्ट लोन पेमेंट एप्प है जो की कम से कम डॉक्यूमेंटेशन से 750 रुपए से लेकर 50000 रुपए तक का इंस्टेंट लोन अमाउंट प्रोवाइड करती है।

तो जानते है ब्रांच लोन एप्प के बारे में :-

ब्रांच लोन एप्प से कितने तक का लोन मिलता है?

ब्रांच लोन एप्प  से आप 750 रुपए से लेकर 50000 रुपए तक का लोन अमाउंट झटपट ले सकते है।

यह एक शार्ट लोन पेमेंट एप्प है जो की छोटे अमाउंट का लोन बड़ी ही आसानी से अपने ग्राहकों को देती है। 

शुरू में मैक्सिमम लोन अमाउंट 50000 रुपए से कम हो सकती है जोकि पुराने लिए गए लोन की समय पर भुगतान करने पर बढ़ती जाती है।

समय पर EMI भरने वाले और अच्छे CIBIL स्कोर वाले लोग 50000 रुपए से अधिक का भी लोन ले सकते है।

Branch लोन एप्प लोन पर कितना ब्याज़ दर लेती है?

ब्रांच लोन एप्प छोटे समय यानि की महीनों के लिए आपको लोन देता है

इसलिए यह कम्पनी आप से प्रति महीने की दर से ब्याज़ वसूलती है जोकि इजी मंथली इन्सटॉलमेंट यानि की EMI में ही जुड़ा होता है।

ब्रांच लोन एप्प 2% से 3% मासिक दर से लोन देती है जोकि सालाना 24% से 36% होती है।

अगर लोन को चुकाने का समय 12 महीने या उससे अधिक होता है तो लोन वार्षिक दरों पर मिलेगा।

Branch Loan App से लोन कितने समय तक के लिए मिलता है ?

Branch Loan App सामान्य रूप से कम से कम दो महीने यानि के 60 दिनों से लेकर 180 दिन (6 महीने) तक के लिए लोन देता है।

ज्यादा अच्छे CIBIL स्कोर और अच्छे लोन भुगतान का ट्रैक रिकॉर्ड होने पर आपको 6 महीन से भी ज्यादा का लोन मिल सकता है जोकि पूरी तरह से लोन लेने वाले के क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करता है।

 उदाहरण  के लिए : यदि ऋण राशि 9,000 रुपए है और 2 महीने की अवधि के लिए 24% प्रति वर्ष या 2% मासिक दर से लोन मिलता है तो उस पर 180 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में लिया जायेगा।

2 महीने के लिए ब्याज 360 रूपये होगा। प्रति माह ईएमआई 4680 रुपए  होगी। ऋण की कुल लागत 9360 रुपए होगी मतलब की लोन की अवधि के समाप्ति तक भुगतान की गई कुल राशि 9360 रुपए होगी।

Branch Loan App से लोन लेने के लिए मुझे क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

Branch Loan App से लोन लेने  के लिए आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ेगी।

आईडी प्रूफ : भारत सरकार द्वारा जारी या मान्यता प्राप्त दस्तावेज जिस पर आवेदक की साफ़ फोटो छपी हो जैसे की पैन कार्ड,आधार कार्ड आदि।

एड्रेस प्रूफ : भारत सरकार द्वारा जारी या मान्यता प्राप्त दस्तावेज जिस पर आवेदक के घर का पता साफ़ अंकित हो जैसे की आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस , पासपोर्ट , बिजली का बिल, पानी का बिल , पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन आदि।

बैंक डिटेल : बैंक डिटेल वेरीफाई करने के लिए आवेदक की बैंक स्टेटमेंट अथवा पासबुक की फोटोकॉपी लगेंगी।

Branch Loan App से लोन लेने की क्या शर्ते है?

लोन लेने वाला 18 वर्ष का होना चाहिए

आवेदक भारत का नागरिक हो। Branch Loan App किसी भी विदेशी को भारत में लोन नहीं देती है।

सिविल स्कोर : वैसे तो Branch Loan App कम CIBIL Score वालो को भी लोन देती है मगर अगर आपका CIBIL Score अच्छा है तो Branch Loan App आपको ज्यादा अमाउंट कम ब्याज  दर पर ज्यादा से ज्यादा समय तक के लिए दे सकती है।

Branch Loan App Review in hindi

  1. Branch Loan App भारत की उन चुनिंदा लोन ऍप में से है जो की RBI से mobile-only Non-Banking Financial Company (NBFC) license प्राप्त। है
  2. Branch Loan App की स्थापना वर्ष 2015 में की गयी थी। जोकि अपने शुरुआत में अफ्रीकन देशो को छोटे लोन प्रदान करती थी जो की अब अफ्रीका से बहार अन्य देशो जैसे भारत, मेक्सिको में भी अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।
  3. Branch Loan App के 20 लाख से भी अधिक ग्राहक है और कम्पनी ने अभी तक 250 मिलियन डालर तक लोन के रूप में दिया है।
  4.  Branch Loan App की सबसे खास बात इसकी गूगल प्ले स्टोर की रेटिंग है जोकि 4.3 है जो अन्य लेंडिंग एप्प  से काफी ज्यादा है जो की इसके भरोसेमंद होने का सबूत है।
  5.  Branch Loan App Google Play स्टोर पर उपलब्ध है।
  6.  Paperless Loan प्रोसेस सुविधा : Branch Loan App में आप सीधे लोन के लिए अप्लाई कर सकते है और लोन पास होने पर 24 घंटे में लोन की राशि आप के बैंक अकाउंट में होगी।
  7.  Free Credit Score Monitoring : आपके क्रेडिट स्कोर को Branch Loan App बिना किसी शुल्क के मैनेज करेगी और जरुरत पड़ने पर आप को हिदायत एवं सुझाव भी प्रदान करेगी।
  8.  सिक्योरिटी : कम्पनी दावा करती है की उसके ग्राहकों का निजी डाटा वह एक एन्क्रिप्टेड (कूट भाषा) फॉर्म में अपने पास रखती है और उसकी सिक्योरिटी के लिए कंपनी वचनवद्ध है।
  9.  Data प्राइवेसी : डाटा प्राइवेसी आज के मौजूदा दौर में सबसे चिंता का विषय है।  अक्सर कम्पनी कुछ लाभ कमाने के लिए अपने ग्राहकों का डाटा अन्य फर्म को बेच दिया जाता है। Branch Loan App के अनुसार वह कभी भी अन्य कम्पनी या सरकार के साथ साझा डाटा को साझा नहीं करती है।
  10.  एथिकल कलेक्शन : दोस्तों एप्प बेस्ड लोन लेने में सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब कभी हम या अन्य कोई भी किसी भी कारण वश लोन की क़िस्त को समय पर चुका नहीं पता तो अन्य लोन एप्प कम्पनिया तुरत अपने कॉल सेण्टर से अपने ग्राहकों को कॉल करती है और बड़ी ही बत्तीमीज़ी से बात करती है।जोकि एक बहुत ही गलत , गैर जिम्मेदार और क़ानूनी तौर पर गलत रवैया है।
  11.  Branch Loan App  दावा करती है की वह इन सभी गलत और गैर क़ानूनी तरीको से लोन वसूली नहीं करती है।

 भारत में Branch Loan App का क्या पता है।

 भारत में आप निचे दिए गए पते से Branch Loan App से पत्राचार कर सकते है।

 WeWork BKC, C-20, G Block Road,

G Block, Bandra Kurla Complex,

Bandra East,Mumbai, Maharashtra 400051,+91 9324925330.

 

Branch Loan App से लोन कैसे ले? | Branch App से लोन लेने का क्या प्रोसेस है?

 

  1. सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से ब्रांच लोन एप्प को डाउनलोड करना है।
  2.  डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले अपनी भाषा को सेलेक्ट करना है जैसे हिंदी इंग्लिश
  3. अब आपको अपने देश का नाम सेलेक्ट करना है।
  4. अपना मोबाइल नंबर एंटर करें और Register for new account पर क्लिक करना है।
  5. अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर आये OTP को भरना है ,
  6. OTP डालने के बाद Branch Loan App आपसे आपकी contact डिटेल , लोकेशन , और मैसेज को एक्सेस करने की परमिशन मागेंगे। आपको अब Allow Access पर क्लिक करना है।
  7.  इसके बाद आपको अपनी ID Proof का टाइप सेलेक्ट करना है जैसे आधार कार्ड , मतदाता पहचान पत्र आदि।  हम यहाँ आधार कार्ड सेलेक्ट कर रहे है।
  8.  ID Proof आधार कार्ड चुनने के बाद एक स्कैनर ओपन हो जायेगा जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड पर दिए गए QR code को स्कैन कर सकते है।
  9. आधार कार्ड स्कैन करने से हमारी आधार कार्ड की जानकारी ब्रांच एप्प में खुद ही भर जाएगी। अगर हम यह जानकारी खुद भरना चाहते है तो "Enter Manually "  बटन को सेलेक्ट करें और अपने आधार कार्ड की डिटेल स्वंम भरें।
  10.  अब आपको अपना पहला नाम और फिर दूसरा नाम भरना है।
  11. इसके बाद आपको डेट ऑफ़ बर्थ यानि की जन्म की तारीख भरनी है।
  12. अपना पूरा एड्रेस पिन कोड के साथ भरे , एड्रेस आधार कार्ड से मिलना चाहिए।
  13.  अपने आधार कार्ड की फ्रंट साइड और बैक साइड फोटो खींच कर अपलोड करें।
  14.  अब आपको अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी।
  15.  अब हमें अपने बैंक अकाउंट का नंबर भरना है जिसमे हमें लोन अमाउंट लेना है। हमें सिर्फ बैंक अकाउंट नंबर और बैंक का नाम देना है। बाकि जानकारी की आवशयकता नहीं है।
  16.  अब हमें अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है। और फाइनली Submit बटन पर क्लिक करना है।

 सबमिट करने के बाद यह एप्प डाटा साइंस की मदद से आपकी क्रेडिट जानकारी के अनुसार आप को लोन ऑफर देती है।

 शुरुआत में यह एप्प बहुत छोटा अमाउंट ऑफर करती है मगर दोस्तों अगर हम इस छोटे अमाउंट के लोन को समय पर चूका देते है तो हमें आगे चलकर बड़े लोन अमाउंट का भी ऑफर जाता है।

 उदहारण के लिए हमें यहाँ 1000 रुपए का लोन ऑफर मिल रहा है।  अगर हम यह लोन एक महीने के लिए लेते है तो हमे सिर्फ 96 रुपए ब्याज के रूप में भरने होंगे , कोई प्रोसेसिंग फी या टैक्स भरने की जरुरत नहीं है। और यह 1000 रुपए का लोन हम चार हफ्तों में 274 रुपए की किश्तों में बड़ी ही आसानी से चूका सकते है। 274 X 4 = 1096

 कुछ ही समय बाद हमें यह लोन अमाउंट हमारे बैंक अकाउंट में  मिल जायेगा।

 

पोस्ट को पुरा पढ़ने     हो 

Branch Loan App क्या है ? | Branch Loan App से लोन कैसे ले? |Branch Loan App Review in Hindi?

ब्रांच लोन एप्प एक इंटरनेशनल लोन बेस्ड कंपनी है जिसका हेड ऑफिस नाइजीरिया में है। यह कंपनी अभी नाइजीरिया , केन्या , तंजानि...